राजनांदगांव

महिला शराब कोचिया संग दो आरोपी गिरफ्तार
29-May-2026 6:33 PM
महिला शराब कोचिया संग दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 29 मई। अवैध शराब बिक्री व रखने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से कुल 37 अद्धी एवं 85 पौवा शराब, बिक्री रकम 500 रुपए एवं एक नग तीन पहिया एक्टिवा वाहन को जब्त किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 27 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर महिला आरोपी हिना साहू 46 साल निवासी अटल आवास थाना लालबाग द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे 37 अध्धी शोले देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 500 रुपए एवं एक तीन पहिया एक्टिवा वाहन जुमला अनुमानित कीमती 36 हजार 420 रुपए को घटनास्थल  न्यायालयिक कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास से जब्त किया गया एवं आशीष गुप्ता  30 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री को अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से  कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 300 रुपए जुमला कीमती 3100 रुपए को घटनास्थल अटल आवास बाजार चौकी पेंड्री के पास से जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई तथा दोनों आरोपियों हिना साहू एवं आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट