राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को सतनाम भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, पार्षद और विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत पं. जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र की मजबूती, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को आधुनिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की मजबूत दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया। जिसकी नींव पर आज का भारत खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेहरू के विचारों और संविधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द्र, भाईचारा तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान कमलजीत सिंह पिंटू, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन, पंकज बांधव, प्रेम रुचंदानी, वीरेंद्र चंद्राकर, देवेश वैष्णव, झम्मन देवांगन, राजा तिवारी, ललित मरकाम, महेंद्र बहादुर, विशु आजमानी, अभिमन्यु मिश्रा, विप्लव शर्मा, आफताब अहमद, संतोष शर्मा, गोलू महानंद, अंचल श्रीवास्तव, सोनू साहू, जयनारायण सिंह, मोहन साहू, अमन लहरे, राकेश चंद्राकर, पवन राजपूत, कादिर कुरैशी, शत्रुघन पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।


