राजनांदगांव

अखाड़ा, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, मोमबत्ती जलाव रहा आकर्षण का केंद्र
25-May-2026 4:48 PM
अखाड़ा, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, मोमबत्ती जलाव रहा आकर्षण का केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।  
इस रविवार आयोजित मस्ती की पाठशाला में उमंग की भीड़ उमड़ी। सुबह से बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उमंग एवं उल्लास के साथ पाठशाला में पहुंचकर पारंपरिक खेलों का मजा लेकर योगा एवं जुम्बा डॉस  में भाग लिया। पाठशाला में कलेक्टर जितेन्द्र यादव शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की सराहना की।  उन्होंने कहा कि मस्ती की पाठशाला के लिए सभी वर्गों में उत्साह नजर आ रहा है। बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न खेलों का मजा ले रहे हैं।
मस्ती की पाठशाला का सबसे बड़ा आकर्षण अखाडा था। जिसमें नंदई बाली अखाड़ा के छोटे एवं बड़े बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके अलावा इस बार नए खेल में मटकी फोड़, मोमबत्ती जलाव, जलेबी दौड़, बेलुन फुलाव, बिल्लस, बाटी, भौरा, पिट्टुल के अलावा रस्सीकूद, बैडमिंटन, तीरंजदाजी, जम्प, कराटे आदि खेलों का बच्चे एवं युवाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लेकर मजा लिया।  छोटे बच्चों ने झूलाझुल  फिसल पट्टी में फिसल  कर मजा लेने के साथ-साथ छोटे-छोटे खेल में भाग लिया। साथ ही योगा के अलावा रीदम रिवाल्युसन ग्रुप के साथ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े बच्चे परिवार के साथ जुम्बा डॉंस में थिरकते नजर आए। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने ड्राईंग सीट में चित्रकारी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें अच्छी चित्रकारी करने वाले बच्चों को यामिनी कला केन्द्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।

आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में हर सप्ताह भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों का रूझान देखते इस बार नए खेलों का समावेश किया गया है। जिसमें मटकी फोड़, मोमबत्ती जलाव, जलेबी दौड़, बेलुन फुलाव, बिल्लस, बाटी, भौंरा आदि खेल प्रमुखता से रही। उन्होंने कहा कि बाड़ीटेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, योगा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, इडियन टीवीएस कंपनी, राजनांदगांव रनर गु्रप सहित खेल जगत से हॉकी, कराटे, तीरंदाजी के अलावा अन्य संघों के सहयोग से पाठशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। मस्ती की पाठशाला में पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों की परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट