राजनांदगांव

विस अध्यक्ष को लंबित मांगों पर कराया ध्यानाकर्षण
24-May-2026 10:37 PM
विस अध्यक्ष को लंबित मांगों पर कराया ध्यानाकर्षण

राजनांदगांव, 24 मई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बीते दिनों नगर आगमन पर शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. डीसी जैन,  उपाध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया, सचिव अमलेंदु हाजरा एवं संयोजक कचरू प्रसाद शर्मा ने स्पीकर हाउस में भेंट कर नगर की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपते विस्तारपूर्वक चर्चा की। समिति के अध्यक्ष डॉ. जैन ने अपनी मांगों के संबंध में डॉ. रमन सिंह का ध्यान आकर्षित करते कहा कि समिति की मांग पर उनके द्वारा शिवनाथ नदी मोहारा से ऑक्सीज़ोन भंवरमरा को जोडऩे हेतु लक्ष्मण झूला बनाने संबंधी योजना बजट में शामिल होने के बावज़ूद प्रशासकीय स्वीकृति के अभाव में योजना पर आगे कार्रवाई लंबित है। इसी प्रकार समिति की वर्षों पुरानी मांग ऑक्सीज़ोन को पिकनिक स्पॉट बनाने संबंधी जिला पंचायत विभाग का प्रस्ताव स्वीकृति की प्रतीक्षा में राजस्व विभाग में लंबित है। डॉ. सिंह ने दोनों योजनाओं की स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों को लिखने का आदेश दिया।


अन्य पोस्ट