राजनांदगांव

सडक़ की एनओसी मामले में कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
20-May-2026 4:31 PM
सडक़ की एनओसी मामले में कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

राजनांदगांव, 20 मई। पूर्व पार्षद व शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हेमंत ओस्तवाल ने गंज चौक से कन्हारपुरी सडक़ की एनओसी पीडब्ल्यूडी द्वारा नहीं देने के मामले को लेकर कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की।
श्री ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम से कलेक्टर से मांग करते कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लिए डॉ. रमन सिंह द्वारा अधोसंरचना मद मुख्यमंत्री नगरोत्थान एवं सेंट्रल लाईब्रेरी योजनांतर्गत राज्य बजट से लगभग 8 कार्यों के लिए 6365.75 लाख रुपए की स्वीकृति में गंज चौक से कन्हारपुरी तक सडक़ चौड़ीकरण के लिए 14.69 लाख रुपए की स्वीकृति निगम को प्राप्त 15 जुलाई 2025 को हुई, लेकिन निगम के गैर जवाबदार आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता सहित महापौर  द्वारा जो सडक़ की कार्ययोजना निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने तैयार की गई थी, जिसकी पूर्व में मेरे द्वारा शिकायत की गई थी, वह सडक़ लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, जिस सडक़ को निगम द्वारा कैसे बनाया जा रहा है?


अन्य पोस्ट