राजनांदगांव

सुशासन शिविर में कलेक्टर पर हमले की साजिश थी...
20-May-2026 4:29 PM
सुशासन शिविर में कलेक्टर पर हमले की साजिश थी...

 पलांदूर सरपंच ने किया सनसनीखेज खुलासा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
डोंगरगढ़ विकासखंड के पलांदूर में आयोजित शिविर में सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी के खतरनाक इरादे को लेकर एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। ग्राम सरपंच मानिकलाल वर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में खुद को निशाना बनाने के बजाय कलेक्टर आरोपी के निशाने में होने की जानकारी मीडिया से साझा की। सरपंच के इस कथन से प्रशासनिक हल्के में खलबली मच गई। ज्ञात हो कि बीते 18 मई को सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पलान्दूर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सरपंच पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया था। हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया था।
प्रेसवार्ता में सरपंच मानिकलाल वर्मा ने कहा कि 18 मई को शिविर के दौरान लोकार्पण के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच जितेन्द्र यादव द्वारा मंच में दो बार 15-15 मिनट के अंदर कलेक्टर साहब कब आएंगे, 2 बार सरपंच से बात की। तो बताया  गया कि 2.30 से 3 बजे के आसपास आएंगे। इसी बीच 15 मिनट के बाद डोंगरगढ़ सीईओ के माध्यम से माइक में भाषण देने कहा गया। प्रथम भाषण चालू किया। शिविर में भाषण चल रहा था कि इसी बीच जितेन्द्र यादव ने मुझ पर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस द्वारा दोनों से बयान लिया गया। सरपंच मानिकलाल ने आगे बताया कि जितेन्द्र मुझे किस कारण चाकू से मारा तो बोले चाचा मैं तुम्हे नहीं मारना चाहता था, मेरे से गलती हो गया मैं और किसी को मारना चाहता था। टीआई और डीएसपी के समक्ष बोले, तुम किसको मारना चाहते है, नाम बता दो तो आपको छोड़ देगा। उसके बाद बार-बार पूछने पर बयान दिया कि मैं कलेक्टर को मारना चाहता था। इस पर सरपंच, टीआई और डीएसपी पूछे क्यों मारना चाहता है, इसके आगे कोई जवाब नहीं दिया। बाद में पुलिस के साथ चलते-चलते गाड़ी में बयान को बदल दिया।
पत्नी को लेकर लगाया
झूठा आरोप
पलांदूर सरपंच ने प्रेसवार्ता में बताया कि 18 मई को गांव में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। इसी दौरान गांव का जितेन्द्र यादव मंच में आकर मेरे ऊपर चाकू से हमला किया। जिससे मुझे पेट में चोट लगा। उक्त आरोपी जितेन्द्र यादव को पुलिस वाले पकडक़र कार्रवाई किए हैं। इस कारण से बचने के लिए मेरे ऊपर झूठा आरोप व झूठा लांछन अपनी पत्नी को लेकर लगाया है। जबकि उसकी पत्नी पिछले चार माह से गांव से बाहर है।


अन्य पोस्ट