राजनांदगांव

अवैध शराब परिवहन, 144 नग विदेशी मदिरा जब्त
20-May-2026 4:24 PM
अवैध शराब परिवहन, 144  नग विदेशी मदिरा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त मोहला ग्रामीण प्रभारी  एसआर भांडेकर के नेतृत्व में 14 मई 2026 को भोजटोला-वासडी तिराहा मरकाटोला के पास कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी आनंद गुलाब सिंह उइके 26 वर्ष निवासी ग्राम ढोलडोंगरी थाना कोटगुल जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 3 पेटियों में कुल 144 नग विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल व्हिस्की मध्यप्रदेश निर्मित बरामद की गई। प्रत्येक बोतल में 180 मिलीलीटर मदिरा भरी हुई थी। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 25.92 बल्क लीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य 19 हजार 440 रुपए बताया गया है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) 36 एवं 59 क के तहत गैर जमानती प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र प्रताप लोधी एवं प्रिंस कुशवाहा, आबकारी आरक्षक महेंद्र कोमरे एवं रितेश पन्ना सहित परिवीक्षाधीन आबकारी आरक्षक कविता एवं देविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य पोस्ट