राजनांदगांव

शनिदेव जन्मोत्सव पर दीप प्रज्जवलन व आतिशबाजी
19-May-2026 4:33 PM
शनिदेव जन्मोत्सव पर दीप प्रज्जवलन व आतिशबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
रानीसागर तट स्थित शनिदेव के जन्मोत्सव पर 1 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलन कर शानदार आतिशबाजी की गई।
आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचत, स्वदेशी अपनाने जैसे अपील का समर्थन करते दीपों के माध्यम से उकेरकर प्रज्जवलित कर आम जनता को मितव्यता का संदेश दिया गया। आयोजन में जिला कलेक्टर सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते कहा कि सरोवर हमारी धरोहर है और उनके वैभवशाली रूप वापस लाने तथा उनके संवर्धन, उन्नयन हेतु शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में प्रज्जवलित दीप का पानी में प्रतिबिम्ब लोगों का आकर्षित कर रहा था। दीप प्रज्जवलन एवं भव्य आतिशबाजी को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम प्रमुख राकेश ठाकुर ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
 


अन्य पोस्ट