राजनांदगांव

जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान 25 तक
19-May-2026 4:09 PM
जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान 25 तक

राजनांदगांव, 19 मई। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर जिले में 18 मई से 25 मई तक जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित 105 ग्रामों में चलाया जाएगा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और जमीनी स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के दौरान गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा संतुष्टि और सरकारी योजनाओं पर सीधा संवाद होगा। इसके लिए आदि सेवा केंद्रों की मैपिंग की जाएगी।


अन्य पोस्ट