राजनांदगांव

गुजराती स्कूल में आज से दस दिनों तक बिखरेंगी मनोहारी छंटा
15-May-2026 4:13 PM
गुजराती स्कूल में आज से दस दिनों तक बिखरेंगी मनोहारी छंटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई।
 शहर के गौरवपथ रोड स्थित गुजराती स्कूल के प्रांगण में 15 मई को संध्या 7 बजे ‘हमर माटी के तिहार मड़ई-2026’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना शाम 4 से रात 10 बजे तक हमर माटी के तिहार ‘मंडई’ की रंग बिरंगी मनोहारी छंटा बिखरेंगी। लोककला, गीत, संगीत, नृत्य व खेलकूद की प्रतियोगिताएं होगी। आल वालेंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन एवं एचडी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित हो रहे।  इस भव्य एवं रंगारंग आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, संगीत, नृत्य, पारंपरिक खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं आधुनिक युवा कला मंच को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यह आयोजन स्थानीय कलाकारों, कारीगरों एवं व्यापारियों के लिए भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष होमन देशमुख ने रंगारंग आयोजन  का आनंद उठाने अपील की।


अन्य पोस्ट