राजनांदगांव
राष्ट्रहित में की गई अपील राष्ट्रीय कर्तव्य- निर्वाणी
14-May-2026 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 14 मई। राजगामी संपदा के उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी ने मौजूदा वैश्विक आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को हर भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य बताया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से इस आह्वान को युद्धस्तर पर अपनाने की अपील की है। श्री निर्वाणी ने कहा कि आज देश एक बड़े आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने स्वर्ण खरीद को कुछ समय के लिए टालने और पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची रोककर सार्वजनिक परिवहन अपनाने का, जो आह्वान किया है।
वह राष्ट्र को आर्थिक गुलामी से बचाने का मंत्र है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


