राजनांदगांव
महापौर ने मदर-डे व गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने महिलाओं से की अपील
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई। मस्ती की पाठशाला में अलसुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चे व युवा बड़ी संख्या में पहुॅचकर विभिन्न पारंपरिक खेलों के साथ-साथ जुम्बा डांस का मजा लिया।
महापौर मधुसूदन यादव ने महिलाओं को मदर-डे की बधाई देते कहा कि घर ही पहली पाठशाला होती है, जहॉ मां अपने बच्चों को कायदे कानून एवं संस्कार की शिक्षा देती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील करते कहा कि घर में ही कचरा पृथक कर गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बा में रख स्वच्छता दीदीयों को दें। नगर निगम द्वारा घर-घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। डस्टबिन का उपयोग करें एवं अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखे।
महापौर ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में उत्साह से बच्चे एवं युवा सुबह से ही पहुंचे है और आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोज मां अपने बच्चों को सुबह उठाती है, लेकिन आज का माहौल देख के ऐसा लग रहा है कि बच्चे सुबह से ही अपने माता-पिता को उठाकर पाठशाला में लेकर आए हैं। आज पाठशाला में सबसे मिलने से पाठशाला के संबंध में लोगो ने अपनी राय एव सलाह दी है, जिस पर अमल कर अगले सप्ताह व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओ के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और भी लोग पाठशाला से जुड़ रहे हैं। जिससे अगामी सप्ताह में और अच्छा पाठशाला आयोजित होगी।
पाठशाला का शुभारंभ योगा से हुआ। जिसमें पतंजली भारत स्वाभिमान न्यास राजनांदगांव के योगा के बच्चों ने योग का प्रदर्शन कर योग के लिए प्रेरित किया। चौपाटी के अंदर एवं बाहर विभिन्न खेल संचालित किया गया। जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने तीरंदाजी, बेडमिंटन, कराटे व साप-सीढ़ी, पि_ुल खेल खेले, वही नन्हे मुन्ने बच्चो ने छोटे-छोटे खेलो में हिस्सा लेकर झुला, फिसलपट्टी आदि का आनंद लिया। साथ ही बड़ी संख्या में बच्चों ने चित्रकारी में भाग लेकर कला का प्रदर्शन किया। महापौर ने निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं पार्षदों के साथ सभी बच्चों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया।


