राजनांदगांव

शंकरपुर के शिविर में 2 लाभार्थी को बैंक ऋण पत्र वितरण
09-May-2026 4:53 PM
शंकरपुर के शिविर में 2 लाभार्थी को बैंक ऋण पत्र वितरण

11 को स्टेशनपारा स्कूल में शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मई।  सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शुक्रवार को शंकरपुर स्कूल में वार्ड नं. 07, 09 व 10 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मांग से संबंधित 31 शिकायत के 16 इस प्रकार कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। 

शिविर में महापौर मधुसूदन यादव समेत  शिव वर्मा, अपूर्वा श्रीवास्तव, तृप्ति पात्रे, श्रुति लोकेश जैन ने स्टालों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ देने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी से कहा कि शासन की मंशानुरूप प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर संबंधित को सूचित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।
शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी लेखपाल सिन्हा को सब्जी व्यवसाय के लिए एवं धर्मेन्द्र गढ़ेवाल को पेटिंग कार्य के लिए चेक के माध्यम से 15-15 हजार रुपए का प्रथम किस्त दिया गया।  इसके अलावा उपस्थितजनों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलायी गई। आगामी 11 मई को वार्ड नं. 11, 12 व 13 के लिए बापू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक  शिविर आयोजित किया गया है। महापौर ने उपरोक्त वार्ड के वार्डवासियों से शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट