राजनांदगांव
बर्फानी आश्रम में पदाधिकारियों ने ली शपथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मई। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला इकाई राजनांदगांव का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह पाताल भैरवी बर्फानी आश्रम के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने रामायण के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री 1008 महामंडलेश्वर जी (बर्फानी आश्रम) रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने की। कुलबीर छाबड़ा, तामेश्वर साहू, राजेन्द्र ठाकुर, गोपाल वर्मा और त्रेता चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बर्फानी दादा और महाकालेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष यादव के साथ पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। जिसमें महामंत्री लक्ष्मण साहू, कोषाध्यक्ष चरण पटेल, संरक्षक पोषण शुक्ला, उपाध्यक्ष सतानंद दुबे, रामखिलावन दुबे व पुष्पा सिन्हा, संगठन मंत्री अचल कुमार वैष्णव, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, तोरण साहू, नूतन हिरवानी, सह-सचिव ओमप्रकाश साहू व राकेश साहू और मीडिया प्रभारी ईश्वर साहू सहित ब्लॉक पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
समारोह के समापन पर महादेव हिरवानी ने मोर संग चलो रे गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र साहू ने किया। इस दौरान छुरिया, डोंगरगढ़ और राजनांदगांव ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में मानसप्रेमी उपस्थित रहे।


