राजनांदगांव

जल संकट : पेयजल आपूर्ति करने में हाफने लगी नपं
05-May-2026 4:28 PM
जल संकट : पेयजल आपूर्ति करने में हाफने लगी नपं

नपं अध्यक्ष ने पीएचई को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
बढ़ती गर्मी से अं. चौकी नगर में जल संकट उभरकर सामने आने लगा है। दोनों टाईम पेयजल आपूर्ति करने में नगर पंचायत हाफने लगा है। समूह जल संयंत्र योजना से नगर में पेयजल आपूर्ति करने नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीएचई के अफसरों को ज्ञापन सौंपा।

नगरीय निकाय नगर में पेयजल आपूर्ति करने हाफने लगी है। वाटर सप्लाई के लिए लगरे नगर पंचायत के आधे से ज्यादा बोर सूख गई है। ऐसे में नगरीय निकाय को पेयजल आपूर्ति करने भारी संकटों का सामना करना पड़ रहा है। इधर सुबह और शाम के समय पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वाटर लेबल डाउन होने से नगर पंचायत के आधे से ज्यादा बोर काम करना ही बंद कर दिया है। इससे नगर में जल संकट विकराल हो चला है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी नगर के पानी टंकियों में दोनों समय पेयजल आपूर्ति करने की मांग को लेकर पीएचई के अधिकारियों से भेट कर ज्ञापन सौंपा। श्री मानिकपुरी ने  पीएचई के अधिकारियों को बताया कि वाटर लेवल डाउन होने से नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे बोर सूख गए हैं। अधिकांश बोर काम करना भी बंद कर दिए है, इसलिए गर्मी में निकाय को पेयजल आपूर्ति करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को  श्री मानिकपुरी ने  पीएचई सब-डिवीजन  के अनुविभागिय अधिकारी श्री धुर्वे से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपते निकाय को दोनों टाइम समूह जल सयंत्र योजना से नगर के पानी टंकियों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। एसडीओ श्री धुर्वे ने नगर अध्यक्ष को बताया कि वर्तमान में लो-वोल्टेज के कारण अभी उन्हें समूह जल संयत्र योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में ही पेयजल आपूर्ति करने में समस्याएं आ रही है, लेकिन जैसे ही यह समस्या दूर होगी हम निकाय को भी पानी उपलब्ध कराएंगे।  


अन्य पोस्ट