राजनांदगांव
छग हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अप्रैल। न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के वार्षिक आमसभा की कार्रवाई को प्रारंभ करते पदाधिकारियों का स्वागत किया। बिलासपुर के बल्ले बल्ले बैंक्वेट हॉल में आज दोपहर में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल निकाय नियम-2025 31 दिसंबर 2025 की अधिसूचना। जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है।
श्री अंसारी ने कहा कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाडिय़ों की सुविधाओं के विस्तार हेतु अत्याधिक महत्व दें रहे हंै। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व खेलमंत्री अरुण साव खेल गतिविधियों में स्वयं रूचि ले रहे हैं और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले।
श्री अंसारी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना है। इस हेतु सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर हॉकी पर कार्य करें। उन्होंने बताया कि अगर सभी जिला हॉकी अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है। जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हॉकी छत्तीसगढ़ द्वारा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों का विस्तारपूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इसके पश्चात् अगामी कार्यकाल के लिए सभी हॉकी जिला ईकाईयों के साथ ही हॉकी से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हॉकी के विकास की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई। उपस्थितजन व हॉकी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग तनुजा सलाम को खेल को बढ़ावा देने के उद्वेश्य पहली बार ट्राइबल गेम्स 2015 के शानदार व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पुरुष टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
अंत में 18वीं आमसभा का आभार प्रदर्शन हॉकी छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने किया तथा उक्त सभा का संचालन छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया। आमसभा में फिरोज अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, रोहित बाजपई, गोपेश्वर कहरा, राजेंद्र जायसवाल, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, राकेश गढ़वाल, अमिताभ मानिकपुरी, अंसार अहमद, रवि पारीक, मोहम्मद तारिक, राजेश हेनरी, अमित खलखो, सचिन खोबरागड़े, धनीराम यादव, सोनू सिंग, विजयकांत्व जायसवाल, विकास तिवारी, अभिनव मिश्रा, रोहित रजक, देवव्रत साहू, कृष्णा यादव आदि उपास्थित थे।


