राजनांदगांव

नाबालिग बालिका हैदराबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
18-Apr-2026 6:02 PM
नाबालिग बालिका हैदराबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया।  नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से हैदराबाद में बरामद किया गया। नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर आरोपी भगाकर ले गया था।  नाबालिग बालिका के पिता की रिपोर्ट पर अपहरण का प्रकरण दर्ज था। आरोपी को जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना डोंगरगढ़ के अपराध मामले में अज्ञात आरोपी द्वारा 24 दिसंबर 2025  को लगभग 6 बजे एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में अपहृत बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। जिला में गुम बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल  के नेतृत्व में टीम द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा था। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि अपहृत बालिका हैदराबाद तेलंगाना में है, जिस पर तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। टीम द्वारा हैदराबाद से आरोपी दीपक कांडे के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। जांच के दौरान आरोपी द्वारा बालिका के साथ शारीरिक शोषण किया जाना पाए जाने पर आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट