राजनांदगांव

महापौर का संपत्ति कर के मामले में पुनर्विचार, कोरी बयानबाजी न हो-संतोष
18-Apr-2026 6:01 PM
महापौर का संपत्ति कर के मामले में पुनर्विचार, कोरी बयानबाजी न हो-संतोष

राजनांदगांव, 18 अप्रैल। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने शहर में जनआंदोलन की शुरूआत का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस पर  जनहित की इस मांग को देखते महापौर को इस पर पुनर्विचार की बात कहनी पड़ी है। नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने महापौर मधुसूदन यादव से आग्रह किया है कि बड़े हुए दरों में संपत्ति कर में पुनर्विचार की बात कह कोरी बयानबाजी न करें, अपितु निगम के अधिकारियों को आदेश करें कि नगरवासियों का संपत्ति कर पुराने दर पर ही लें।
श्री पिल्ले ने कहा कि यदि संपत्ति कर के दरों में कमी नहीं की गई और पुनर्विचार के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा जैसे कमी की गई तो कांग्रेसी पार्षद शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम नागरिकों का समर्थन जुटाकर निगम का ईंट से ईंट हिलाने का काम शुरू कर देंगे।


अन्य पोस्ट