राजनांदगांव

नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
15-Apr-2026 4:16 PM
नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के ग्राम अछोली निवासी आवेदिका  ललिता सिंह ने थाना डोंगरगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती एवं एक अन्य व्यक्ति कालीराम पार्कर निवासी जिला दुर्ग द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल 4 लाख रुपए की मांग की गई। जिसमें से 2 लाख रुपए एडवांस के रूप में ले लिया गया, लेकिन  आरोपी द्वारा न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर 14 अप्रैल को  न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट