राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल। ठाकुर प्यारेलाल सिंह न.पा.नि.उ.मा. शाला राजनांदगांव का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। प्रावीण्य सूची में छात्राओं ने बाजी मारी।
मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं में नंदनी मानिकपुरी 78.03 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर तथा खिलेश्वरी सिन्हा 75.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रही।
स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह नं.पा.नि.उ.मा. विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का प्राचार्य आरएस बघेल ने सुबह 9 बजे घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 9वीं की छात्रा नंदनी मानिकपुरी 78.03 प्रतिशत प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में प्रथम तथा कक्षा 9वीं की खिलेश्वरी सिन्हा 75.16 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही है।
कक्षा 9वीं में कुल छात्र 57, परीक्षा में प्रविष्ट 52, प्रथम श्रेणी 06, द्वितीय श्रेणी 16, तृतीय श्रेणी 07, उत्तीर्ण का प्रतिशत 55.07 रहा।
कक्षा 11वीं कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय कुल विद्यार्थी 83, परीक्षा में प्रविष्ट 79, उत्तीर्ण 65, प्रथम श्रेणी 13, द्वितीय श्रेणी 39, तृतीय श्रेणी 13, प्रतिशत 82.27 प्रतिशत रहा।
कक्षा 9वीं में प्रावीण्य सूची प्रथम स्थान नंदनी 600/470, 78.03 प्रतिशत, द्वितीय स्थान खिलेश्वरी 600/451, 75.16 प्रतिशत रहे। कक्षा 11वीं में प्रथम स्थान मुस्कान गणित संकाय में 500/373, 74.06 प्रतिशत, द्वितीय प्रेरणा गणित संकाय 500/365, 72 प्रतिशत रहे।
प्राचार्य श्री बघेल, परीक्षा प्रभारी प्रकाश यादव, वरिष्ठ अध्यापक एसके भालाधरे, एनपी दुबे, आरके कुशवाहा, एन. बघेल, हेमंत सोनवानी, सुमती बक्सी, के. निशा, अल्का पाल, सरोज गोरे एवं विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है।
उक्त जानकारी प्राचार्य आरएस बघेल एवं पीआरओ एसके भालाधरे ने दी।


