राजनांदगांव

रेती-गिट्टी का ढेर, 3 हजार जुर्माना
10-Apr-2026 3:40 PM
रेती-गिट्टी का ढेर, 3 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल।  
शासन निर्देश के अनुक्रम में प्लास्टिक मुक्त नगर की परिकल्पना को साकार करने प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किए जाने तथा सडक़ में बिल्डिंग मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मंडप के तहत कार्रवाई करने नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम निरीक्षण कर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई की कड़ी में गुरुवार को निगम का स्वास्थ्य अमला ने लखोली वार्ड नं. 32 राहुल नगर सरेखीन तालाब के पास एवं वार्ड नं. 33 जैतखंभ चौक में रेत, गिट्टी बिल्डिंग मटेरियल रखने पर संबंधित से 3 हजार  रुपए जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त ने बताया कि कतिपय लोगों द्वारा अपने आवास व दुकानों के सामने मलमा तथा दुकानों का समान रखकर सडक़ में अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ साथ गंदगी फैलती है, जिसे ध्यान में रखते नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता निरीक्षण कर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के तहत गुरुवार को लखोली वार्ड नं. 32 राहुल नगर सरेखीन तालाब के पास बृजलाल यादव द्वारा रोड में रेत, गिट्टी ईट रखने पर 1 हजार रुपए एवं लखोली वार्ड नं. 33 जैतखंब चौक के पास कृष्णा महिलांगे द्वारा रोड में रेत, गिट्टी, ईट मटेरियल रखने पर 2 हजार रुपए कुल 3 हजार रुपए अर्थदंड अधिरोपित किया गया। उक्त कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी।
उन्होंने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते कहा है कि मलमा सडक़ पर न रखे एवं अपने दुकान का समान दुकान की सीमा में रखे  अन्यथा जब्ती करते अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने होटलो, खोमचों एवं फल-सब्जी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई करने, खाद्य सामग्री को ढंककर रखने, ताजा खाद्य सामग्री का विक्रय करने एवं प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग नहीं करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट