राजनांदगांव

ललित मरकाम को मिली शहर कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी
04-Apr-2026 5:38 PM
ललित मरकाम को मिली शहर कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अप्रैल।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित कर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के मार्गदर्शन में जारी किया गया।

इस कार्यकारिणी में सक्रिय कांग्रेस नेता ललित मरकाम को शहर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ललित मरकाम लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी प्रभावशाली वक्तत्व शैली, स्पष्ट विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की क्षमता उन्हें संगठन में एक मजबूत पहचान दिलाती है। यही कारण है कि संगठन ने उन्हें प्रवक्ता जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर भरोसा जताया है।

अपनी नियुक्ति पर ललित मरकाम ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आमजन की आवाज को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
ललित की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, नासिर जिंदरान, विमल अग्रवाल, बबलू कसार, राजू खान, चेतन भानुशाली, विशु अजमानी, ऋषि शास्त्री, संजय साहू, शुभम कसार, जय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट