राजनांदगांव

युगांतर में विद्यार्थियों का स्वागत, नए सत्र की उत्साहपूर्ण शुरूआत
02-Apr-2026 4:15 PM
युगांतर में विद्यार्थियों का स्वागत, नए सत्र की उत्साहपूर्ण शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल।  यु
गांतर पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम दिवस को यादगार बनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी तरह कक्षा प्री-नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कई रोचक एक्टिविटीज आयोजित हुई। कार्यक्रम की यह विशेषता रही कि शिक्षकों ने स्वयं बच्चों की तरह मॉर्निंग असेंबली प्रस्तुत की। जिसमें विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य मधुसूदन नायर का स्वागत संदेश भी विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। जिससे नए सत्र की सकारात्मक शुरुआत हुई। विद्यालय ने यह सुनिश्चित किया कि वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थी भी बचपन की खुशी और उत्साह से वंचित न रहें। इसी उद्देश्य से दिनभर मनोरंजक एवं उल्लासपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर अंताक्षरी में भाग लिया। जिससे शिक्षक-विद्यार्थी संबंध और अधिक सुदृढ़ एवं आत्मीय बने। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने टग ऑफ वार तथा स्पून-मार्बल रेस जैसी खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। चिलचिलाती धूप के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम के दौरान संगीत और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंताक्षरी के माध्यम से कई नई सुरीली प्रतिभाएं सामने आईं। नए प्रवेशित विद्यार्थियों ने भी वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ मिलकर इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और वे विद्यालय के वातावरण से सहज रूप से जुड़ गए। यह समस्त आयोजन विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में कंचन सोहल, वंदना सिंह, दीप्ति बिंदल, श्वेता मूंदड़ा एवं दीपांक्षा शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक  संपन्न किया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति ने भी विद्यार्थियों के पुनरागमन पर हर्ष व्यक्त करते सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कुल मिलाकर सत्र का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण, आनंददायक एवं प्रेरणादायक रहा।
 


अन्य पोस्ट