राजनांदगांव
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने छग प्रदेश की जनता के हित में सपत्तिकर में 50 प्रतिशत राशि कम करने की मांग मुख्यमंत्री से की। साथ ही महापौर निगम की एमआईसी में संपत्ति कर कम करने का निर्णय लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग रखी। श्री ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से यह मांग की है कि प्रदेश की आम जनता के हितों के लिए महंगाई के इस दौर में शासन द्वारा प्रदेश में लागू संपत्ति कर की राशि में नए वित्तीय वर्ष से संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की राशि कम करने की घोषणा की जाए, क्योंकि प्रदेश की आम जनता जहां महंगाई का गंभीर सामना कर रही है, उन सब परिस्थितियों को देखते मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से चाहूंगा कि तत्काल संपत्ति कर की राशि में 50 प्रतिशत कम कर आम जनता को राहत प्रदान करें।


