राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च। दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन में 12 मार्च को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव से मनाया गया।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8.30 बजे राजनांदगांव की मंदिर में स्थापित 135 वर्ष पुरानी आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर शहर भ्रमण कराया गया। उक्त शोभायात्रा में भगवान के सारथी बनने का सौभाग्य कोषाध्यक्ष सुदेश जैन परिवार को मिला। शोभायात्रा में भजनों एवं अहिंसा मय नारों से वातावरण गूंजायमांन होता रहा।
वहीं जैन आदर्श महिला मंडल एवं जैन बालिका मंडल ने हथकरघा के अहिंसक वस्त्र पहनकर जैन धर्म की प्रभावना की। शहर भ्रमण के पश्चात भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा पात्र चयन के माध्यम से सौधर्म इंद्र बनकर संतोष झंझरी, शिरीष जैन, डॉ. एमके दिवाकर, अनिल बडक़ुल, पंकज जैन, चंद्रकांत जैन ने प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। उक्त पूजा अनुष्ठान का कार्य पं. ताराचंद शास्त्री एवं पं. प्रभात कुमार जैन के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इसके पश्चात गंज लाइन में निर्माणधीन पाषाण के जिनालय के सामने प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया।
जिसमें महिला मंडल सहित रविकांत जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, ललित जैन, सीमा जैन, मीना जैन, सपना जैन, रुपाली जैन, श्रद्धा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने प्रसादी वितरण कार्य में सहभागिता देकर पुण्य लाभ लिया। इसके पश्चात मुकबधिर शाला आस्था स्कूल में बच्चों के लिए नई बेडशीट का वितरण किया गया तथा मिठाई बांटकर भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव की बधाई दी।
सूर्यकांत जैन ने बताया कि शाम 7.30 बजे भगवान की महाआरती एवं तीर्थंकर बालक का पलना झूलाने का कार्यक्रम किया गया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी व समाज के सचिव सूर्यकांत जैन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पीसी जैन, डीसी जैन, रानू जैन, विजय जैन, चंद्रकांत जैन, नीलय जैन, पूनम जैन, प्रतीक जैन, सुधीर जैन, राजेश जैन, निखिल जैन, निकेत झंझरी, राजीव जैन, प्रियंक जैन, मुकेश जैन, बुद्धसेन जैन, शैलेष जैन, चंद्रेश जैन, नितिन जैन, अनीश जैन, सुबोध छाबड़ा, सुशील, अंशुल जैन, यश जैन, प्रियेश जैन, नरेश जैन, सुदेश जैन, सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।


