राजनांदगांव

बौद्ध कल्याण समिति के राहुल सचिव और दिवाकर कोषाध्यक्ष बने
23-Feb-2026 4:06 PM
बौद्ध कल्याण समिति के राहुल सचिव और दिवाकर कोषाध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी
। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हुई।
चुनाव समिति के प्रवीण नोन्हारे और कपूरचंद डोंगरे ने बताया कि  रजिस्ट्रार, फर्म एंड सोसायटी के आदेश के अनुसार बौद्ध कल्याण समिति का चुनाव कराया गया है। जिसमें दीपांकर खोब्रागढ़े अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं और रविवार को शेष 20 पदों के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे से 20 पदों के लिए नामांकन पत्र भरा गया। नाम वापसी के बाद 15 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए और पांच सदस्यों के लिए वोटिंग कराई गई।

इसमें उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेश्राम, उपाध्यक्ष कमलेश मेश्राम, सचिव राहुल श्यामकुंवर, उप सचिव अवनीश रामटेके, महेन्द्र रामटेके, कार्यकारिणी सदस्य विनोद श्रीरंगे, कृष्णा मेश्राम, बंदिश नेमपांडे, रीता ठावरे, भारती मेश्राम, प्रमोद मेश्राम, रीतेश रंगारी, दीप रामटेके, शशिकांत गनवीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अखिलेश खोब्रागढ़े ने देवेन्द्र खोब्रागढ़े से, दिलीप भिमटे ने निखिलेश श्यामकुवंर से, भूपेन्द्र बोरकर ने ईश्वरदास वाहने से, सुनील बंसोड़ ने अनिस बोरकर से और सुभाष गजभिये ने राहुल मेश्राम से अधिक मत प्राप्त कर विजय प्राप्त किया।
अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागढ़े ने चुनाव समिति के सदस्यों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित प्रक्रिया अनुसार चुनाव संपन्न कराने सराहना करते धन्यवाद ज्ञापित किया।  पूर्व अध्यक्ष कांति कुमार फुले ने समिति के नए  सदस्यों को बधाई दी। चुनाव समिति के कपुरचंद डोंगरे ने भी नयी कार्यकारिणी को बधाई दी। चुनाव समिति के प्रमुख अधिकारी प्रवीण नोन्हारे ने आभार व्यक्त करते कहा कि यह चुनाव बहुत व्यावधानों और जटिलता से भरा था, फिर भी चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने समर्पित भाव से चुनाव संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि बौद्ध कल्याण समिति के बायलॉज में अनेक कठिनाईयां है। जिनमें संशोधन किया जाना आवश्यक है । नई  टीम इसके लिए सकारात्मक पहल करें।


अन्य पोस्ट