राजनांदगांव

महिला संघ ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती
22-Feb-2026 8:31 PM
महिला संघ ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
महिला सशक्तिकरण संघ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। 21 फरवरी को धम्मकृति बौद्ध विहार बसंतपुर में समस्त पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। साथ ही अध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदादेवी मेश्राम, प्रदेश संगठन सचिव माया वासनिक, जिला अध्यक्ष बुद्धिमित्रा वासनिक, माया खोबरागढ़े, सुनीता इलमकार, हर्षिका गजभिये एवं दिता गजभिये, रविता लकड़ा, शारदा मेश्राम, उषा वांदिले, सविता जामुलकर, वंदना बोरकर, मीना श्रीरंगे, सायत्ता गजभिये, निति दामले, सरला लोन्हारे, लीला चौहान, शांति चौहान, सपना मेश्राम, पुष्पलता डोंगरे, डिलेश्वरी रामटेके, मनीषा सहारे, माला ऊके, उर्मिला श्रीरंगे, नैना गढ़पायले, राजेश्वरी मेश्राम, कविता डोंगरे, लखनलाल गजभिये आदि शामिल थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर रविता लकड़ा ने सारगर्भित बातें रखी व शिवाजी महाराज के सफर से लेकर शाहूजी महाराज के सफर तक की कहानी को अपने शब्दों में बताने का प्रयास किया।


अन्य पोस्ट