राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा होली जैसे पर्व पर शराब दुकानों को खोलने के फैसले के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर उनका पुतला दहन कर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, शारदा तिवारी, डॉ. ऑफताब आलम, झम्मन लाल देवांगन, नासिर जिंदरान, शरद खंडेलवाल, बबलू कसार, चेतन सिन्हा, राहुल देवांगन, बसंत चितलंगिया, गफ्फार भाई, माया शर्मा, उत्तरा सिन्हा, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, खैरून निशा, ललिता साहू, पायल प्यारे, सौम्य शर्मा, कुशल, निहाल नकवी, कृष्णा सिन्हा, निमेष देशलहरे, सागर सिन्हा, अर्जुन यादव, लक्की निर्मलकर, तुषार साहू, शुभम साहू, विकास यादव, अतुल साहू, बंटी साहू, लोकेश कुमार, तोमेश वर्मा, तूफान बांसफोड, मयंक शुक्ला, विवेक गुप्ता, निर्मल द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


