राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी। घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज कर डंडा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले फरार आरोपी को लालबाग पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फरार आरोपी के विरूद्ध पूर्व में लालबाग थाना में मारपीट, सट्टा एवं एनडीपीएस जैसे अपराध का मामला दर्ज है। पूर्व में भी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेंड्री के प्रार्थी के मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा उनके जन्मदिन पर बधाई दिया था, जिस पर आपस में विवाद होकर आपसी समझौता हो गया था। 01 जनवरी को शाम 7 बजे प्रार्थी घर के बाहर आग ताप रहा था, उसी समय आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान व बबलू प्रार्र्थी के घर आकर पुरानी बातों को लेकर प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू के साथ गाली-गलौज कर घर में घुसकर डंडा से मारपीट कर तथा धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 333 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट जोडक़र आरोपीगण सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू एवं देवीलाल साहू को 2 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण के अन्य 01 आरोपी घटना दिनांक से फरार था। जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी कमरान मुगल का लोकेशन कुर्सीपार जिला दुर्ग में पाए जाने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया, जो जुर्म करना स्वीकार करने पर 19 फरवरी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल निरूद्ध किया गया।


