राजनांदगांव
राजनांदगांव, 19 फरवरी। राष्ट्रीय यूथ जूनियर व सीनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप स्पर्धा में राजनांदगांव छग के वेटलिफ्टर रेहान खान व ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते सब जूनियर यूथ वर्ग में 94 किग्रा वजन समूह में स्नैच 125 किग्रा क्लिनजर्क 161 किग्रा भार उठाते कुल 286 किग्रा वजन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं राजनांदगांव पुलिस विभाग में कार्यरत व इंडिया कैम्प पटियाला में अभ्यासरत ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा वजन समूह में स्नेच, 83 किग्रा व क्लिनजर्क 103 किग्रा कृुल वजन 186 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम की। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि मोदी नगर में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में यूथ एवं सीनियर में गोल्ड मेडल लिए। उनकी उपलब्धि से न केवल राजनांदगांव जिला, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरन्वित हुआ है। विशेष उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में छग को प्राप्त एकमात्र खिलाड़ी स्वर्ण पदक रेहान खान ने जीता। वहीं ज्ञानेश्वरी यादव ने छग पुलिस टीम से प्रतिनिधित्व करते अपने वजन गु्रप में गोल्ड मेडल हासिल की। जिससे प्रदेश का खेल का गौरव और अधिक सुदृढ़ हुआ।
श्री आजमानी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात् रेहान खान के राजनांदगांव आगमन पर रेल्वे स्टेशन में जिला भारोत्तोलन संघ एवं जय भवानी व्यायाम शाला द्वारा उनका भव्य स्वागत हार माला बाजे-गाजे के साथ मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।


