राजनांदगांव
होली पर्व पर कानून व शांति बनाए रखने बैठक
17-Feb-2026 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 फरवरी। आगामी होली त्यौहार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने के संबंध में आवश्यक बैठक कर कोटवारी को हिदायत दिया गया। 16 फरवरी को सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव द्वारा थाना सोमनी क्षेत्र के कोटवारों का बैठक लिया गया। जिसमें सभी कोटवारों को अपने-अपने गांव में यातायात के संबंध में दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं बिना नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने, मुनादी करने बताया गया। साथ ही आगामी होली त्यौहार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दिया गया।
बैठक में थाना सोमनी क्षेत्र के कोटवार शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


