राजनांदगांव
इलाज के लिए आ रही थी नांदगांव
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर। एक दंपत्ति बाइक में सवार होकर इलाज के लिए राजनांदगांव आ रही थी। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक ने सीआईटी कॉलेज के समीप नेशनल हाईवे में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक में सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार व्यक्ति को हल्की चोंटे पहुंची है। उक्त घटना रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद मामले को जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह विनोद कुमार साहू और उसकी पत्नी सरोज साहू दोनों रविवार सुबह राजनांदगांव की ओर बाइक में सवार होकर आ रहे थे। इसी बीच सीआईटी कॉलेज के समीप नेशनल हाईवे में रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक में पीछे सवार सरोज साहू दूर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार विनोद को भी हल्की चोटें आई है। इस घटना से विनोद बाल-बाल बच गया। सूत्रों का कहना है कि बाइक सवार दंपत्ति विनोद और सरोज जंगलेसर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने पति के साथ इलाज के लिए राजनांदगांव आ रही थी। इसी बीच अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते बाइक को अपनी चपेटे में ले लिया। इस घटना से महिला की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।


