राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग बिहार और करमपुर टीम ने जीता मैच
25-Dec-2025 3:59 PM
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग बिहार और करमपुर टीम ने जीता मैच

दीनदयाल चैलेंजर्स व शिवनगर बुल्स के मध्य महिला वर्ग का फाइनल आज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 दिसंबर।
5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मैच खेले गए।
पहला मैच आरके रॉय हॉकी अकादमी बिहार विरुद्ध गोंदिया महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। जिसमें बिहार की टीम ने गोंदिया को 14-2 से पराजित किया। बिहार टीम की ओर से साकेत प्रधान ने 5 गोल, अनिकेत प्रधान ने 3 गोल, बिलसुन भेंगरा ने 3 गोल, संदीप लोहरा ने एक गोल, नामजम हेमरो ने 2 गोल किया।
वही गोंदिया की ओर से दक्ष एवं अर्जुन सेंडे ने 1-1 गोल किया। दिन का दूसरा मैच करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य खेल गया। इस मैच में करमपुर की टीम ने दुर्ग को 2-1 से पराजित किया। करमपुर की ओर से ऋषिकेश ने 2 गोल किया। वहीं दुर्ग की ओर से एकमात्र गोल भेद चौरे ने किया। एसईसीएल बेस्ट दर्शक का अवार्ड इंदिरा नगर वार्ड क्र. 40 के निवासी हरीश साहू को प्रदान किया गया।

 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिला फ्लैश हॉकी स्टिक
बालक वर्ग के मैच में बिहार टीम के खिलाड़ी साकेत प्रधान और करमपुर के खिलाड़ी ऋषिकेश को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुधवार को मेहमान खिलाडिय़ों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रुद्राक्षम् नाईट का आयोजन चिखली स्कूल मैदान में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक रोशन शेंडे द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। तीसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी समेत रवि सिन्हा, शिव वर्मा, सुनील साहू, देवेश वैष्णव, भूषण साव, रमेश डाकलिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, प्रिंस भाटिया, अरुणेश झा, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, सरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट