राजनांदगांव
राजनांदगांव, 15 दिसंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को नारी सम्मान की रक्षा और किसान सम्मान के साथ-साथ राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिहाज से ऐतिहासिक बताया है।
श्री राजपूत ने प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते कहा कि हर क्षेत्र में आज प्रदेश की महिलाएं विकास की मुख्यधारा के केन्द्र में है। महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है और किसानों को भाजपा की सरकार में बिना परेशानी के 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में बेचकर आसानी से एकमुश्त पैसा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण के जो संकल्प व्यक्त किए थे, उन पर तेजी से अमल करके साय सरकार ने मातृ-शक्ति का अभूतपूर्व विश्वास अर्जित किया है।


