राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ हॉकी की 17वीं वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने कार्यकारिणी के सदस्यों को हॉकी इंडिया के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को संघ की ओर से सकारात्मक वातावरण एवं सभी प्रकार के बुनयादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में खेल मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन हर संभव मदद करेगी।
छत्तीसगढ़ हॉकी की 17वीं वार्षिक आमसभा का प्रारंभ अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अनुमति से किया गया। जिसमें सर्वप्रथम हॉकी छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026-27 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हॉकी छत्तीसगढ़ द्वारा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों का विस्तारपूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।
श्री अंसारी ने अगामी वर्ष के लिए सभी हॉकी जिला ईकाईयों के साथ ही हॉकी से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हॉकी को और आगे ले जाने की बात कही। साथ ही जिन जिला इकाई द्वारा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराया जाएगा। उन्हें इस वर्ष से 10 हजार रुपए अनुदान छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही आगामी फरवरी माह में आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास हॉकी प्रतियोगिता के तहत प्रदेश के क्वालीफाई ऑफिशियल व कोचों का सेमिनार आयोजित करने की भी बात कही गई। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जल्द ही संपन्न कराने पर भी विचार किया गया है।
आमसभा में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, मृणाल चौबे, ऑशा थॉमस, एमवाय कुरैशी, गोपेश्वर कहरा, अंसार अहमद, नीलंमचंद जैन, भूषण साव, राजेन्द्र जायसवाल, मंजुला बिस्वास, नवीन मसीह, रीना बोरकर, तारीक कुरैशी, जांहगीर खान, अय्यूब इरफान, राकेश गढवाल, तुलसी साहू, तीरथ गोवस्वमी, रश्मि संध्या एक्का, शकिल अहमद, खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकर, तौफिक अहमद, इंदरपाल सिंह, कृष्णा यादव आदि शामिल थे।


