राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 दिसंबर। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार के असमय निधन पर कांग्रेस परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने श्री परिहार के व्यक्तित्व कृतित्व को याद करते कहा कि श्री परिहार द्वारा युवक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किए गए कार्य युवाओं और राजपूत समाज के नेतृत्वकर्ता के रूप सहित शहर के सामाजिक संगठनों में उनकी सेवाभाव अनुकरणीय है। उनके निधन से शहर ने एक जनसेवक व समाजसेवी को खो दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि श्री परिहार के कार्य हमारे लिए प्रेरणादाई है। श्री परिहार के असमय निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, विधायक दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मांडवी, हर्षिता बघेल, गिरीश देवांगन, श्रीकिशन खंडेलवाल, नवाज खान, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, हेमा देशमुख, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, रमेश राठौर, सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, दिनेश शर्मा, मेहुल मारू, अशोक फडनवीस, हनी ग्रेवाल, पंकज बांधव, अनीश खान, मुन्ना भाई, हेमू सोनी सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी श्री परिहार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जनहित मोर्चा ने दी अजय को श्रद्धांजलि
अजय सिंह परिहार का निधन पर जनहित मोर्चा ने बूढ़ासागर स्थित कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन लाला देबू ने कहा कि श्री परिहार जनहित के लिए सदैव संघर्षरत रहे है। वे समाज के कार्यों में भी सदैव आगे रहे हैं। दादाजी ग्रुप के माध्यम से उन्होंने गरीबों तथा यात्रियों को प्रतिदिन रात्रि के वक्त भोजन उपलब्ध कराते रहे हैं। कोरोना के समय भी उनकी यह सेवा निरबाध्य गति से जारी रहा। अंत में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से श्री परिहार की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा इस दुखत की घड़ी को परिवारजनों को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


