राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर। गुरू दी संगत वेलफेयर सोसायटी द्वारा कल 22 नंबर को दोपहर 3 बजे धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के संरक्षक, करूणा, त्याग और साहस के प्रतीक नौवे पातशाह श्री गुरूतेग बहादुर जी आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ बने हुए हैं। उनकी शहादत को समर्पित स्कूटर एवं मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुलेट पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। उक्त रैली श्री गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: श्री गुरूद्वारे साहिब में रैली का समापन होगा।
उक्त रैली में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने े लिए गुरू की संगत वेलफेयर सोसायटी के युवा विंग के सदस्य, अध्यक्ष मोहन सिंह ढल्ला के नेतृत्व में सोनू भाटिया, त्रिलोक सिंह निक्कू, रणदीप सिंह भाटिया, तरनदीप अरोरा, हरविंदर सिंह ढल्ला, सरताज सिंह हेर, ऋषभ, सतपाल सिंह कंजवानी, जसपाल वाधवानी, विक्की बग्गा, संदीप ढल्ला, अनमोल सिंह दस्सन, अमनदीप भाटिया, प्रिंस भाटिया, कुलसांब भाटिया, सिमरजोत सिंह, रौनक बग्गा, अमन सिंह, मिक्की चावल, रघुवीर सिंह, सुखबीर सिंह, छतरवीर सिंह भाटिया, राजबीर सिंह भट्टी के मार्गदर्शन में रैली निकलेगी। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने दी।


