राजनांदगांव

नेहरू ने किसानों व युवाओं को बनाया आत्मनिभर- कुलबीर
15-Nov-2025 9:17 PM
नेहरू ने किसानों व युवाओं को बनाया आत्मनिभर- कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 नवंबर।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू  की 135वीं जयंती पर 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया। 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा माल्र्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की गई। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले नेता थे पंडित नेहरू। देश के लिए किए कार्य अमूल्य व अतुलनीय है। उस समय की जो स्थिति परिस्थति थी, उन्हें संभालते हुए देश को आधुनिक भारत की ओर अग्रसर किया। पं. नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था। जिसके कारण वह चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए। इनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर देश को मजबूत बनाने तक पं. नेहरू का अतुलनीय योगदान रहा है। पं. नेहरू के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में देश आर्थिक उन्नति में अग्रिम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ औद्योगिक नीति से देश को आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कराने में अग्रिम भूमिका निभाई। संगोष्ठी सभा में कमलजीत सिंह पिन्टू, नत्थूलाल अग्रवाल, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, मनीष सिमनकर, मनीष साहू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट