राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अक्टूबर। तुमड़ीबोड़ भाजपा मंडल की बैठक में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही राज्योत्सव में शामिल होने पर चर्चा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 01 नवंबर को रायपुर आने पर तुमड़ीबोड़ मंडल की आवश्यक बैठक सामुदायिक भवन में बीते दिनों संपन्न हुई। बैठक दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, जिला उपाध्यक्ष तरूण लहरवानी, राजेन्द्र जैन बंटू और जिला मीडिया प्रभारी अमर ललवानी शामिल थे।
बैठक में मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी देते बताया कि छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा देने में सर्वाधिक भूमिका अटल बिहारी वाजपेई की रही। भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और आज उसे संवारने की जवाबदारी डबल इंजन की विष्णुदेव साय सरकार की है। पारख ने कहा कि आज राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ का विकास और धन-धान्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों में लाने विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित कर रहे हैं। खूबचंद पारख, तरुण लहरवानी एवं अमर लालवानी ने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 1 नवंबर को रायपुर पहुंचकर मोदी की सभा में शामिल होकर युगपुरुष मोदी का आशीर्वचन अवश्य ग्रहण करें। कार्यक्रम का संचालन टीकम पटेल और आभार प्रदर्शन आमरोतन साहू ने किया।
बैठक में फागूराम सिन्हा, निवेदन साहू, नवीन परमार, जागेश्वर यादव, रामनाथ वर्मा, अमरोतन साहू, आत्माराम रात्रे, गोकुल सिंह, सुदीप चंद्रवंशी, देवलाल वर्मा, हेमलाल कंवर, पंचराम कंवर, कुमारी साहू, निर्मला सिन्हा, राज, कंवर जितेंद्र सिन्हा, भारती वर्मा, जय नितेश साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, तरुण साहू, केशव साहू, टेलन सिंह वर्मा, जीवन वर्मा, जितेंद्र कुमार, कमलेश वर्मा, टेकराम साहू, हीरामन साहू, केवल सिंह वर्मा, सेवकराम भागवत निषाद, सुंदरलाल वर्मा, रामेश्वर, लोकनाथ वर्मा, मोहनपाल, चंद्रेश श्रीवास, जीवनलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


