राजनांदगांव

गौराहा बने शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष
09-Oct-2025 3:48 PM
गौराहा बने शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष

उपभोक्ता परिवेदना का त्वरित होगा समाधान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर।  
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अश्वनी कुमार गौराहा सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम राजनंादगांव क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विद्युत नियामक आयोग के आदेश के परिपालन में एके गौराहा ने क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता एडी टंडन, गीता ठाकुर, लेखाधिकारी भावेश बाल्दे सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम राजनांदगांव क्षेत्र के नवपदस्थ अध्यक्ष श्री गौराहा को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम राजनांदगांव क्षेत्र हेतु अध्यक्ष नियुक्त होने से 4 जिलों क्रमश:  राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम के अंतर्गत आने वाले विभागीय संभाग राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मोहला, खैरागढ़, कवर्धा एवं पंडरिया के उपभोक्ताओं के फोरम से संबंधित परिवेदना का त्वरित समाधान हो सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण और राज्य में विद्युत क्षेत्र के विनियमन के लिए काम करने वाला एक महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय है।


अन्य पोस्ट