राजनांदगांव

डीएमएफ मद व जेम पोर्टल की खरीदी फर्जीवाड़ा की जांच हो-कांग्रेस
28-Sep-2025 7:46 PM
डीएमएफ  मद व जेम पोर्टल की खरीदी फर्जीवाड़ा की जांच हो-कांग्रेस

जेम पोर्टल और निविदा में फर्जीवाड़ा कर टुकड़ों में खरीदी का चल रहा खेल- रूपेश दुबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जेम पोर्टल को माध्यम बनाकर सुनियोजित खरीदी में भ्रष्टाचार भाजपा राज में आम हो गया है।

स्थानीय व्यापारी उद्यमियों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति के विक्रेताओं का गला काट कर भाजपा नेता चांदी काट रहे हैं। जिले में डीएमएफ  फंड से जिम सामग्री क्रय करने की कार्य योजना को सप्लाई के पहले ही भाजपाई ग्रहण लग चुका है जिसके चलते कुल राशि को टुकड़ों में कर बंदरबांट कर लिया गया है। जिम सामग्री के नाम पर घटिया और अनुपयोगी सामग्री सप्लाई जग जाहिर है जेम पोर्टल की खरीदी में भारी अनियमित जग जाहिर है।

 कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जेम पोर्टल से खरीदी में स्थानीय या कंपनी दर से चार गुना अधिक दर पर व्यक्ति विशेष से खरीदी किया जा रहा कुछ दिन पूर्व हॉस्टलों में जो सामग्री क्रय कर सप्लाई की गई है वह निम्न स्तर की होने के साथ महंगे होने के कारण शासकीय कोष में डाका डालने जैसा कृत्य है। जेम पोर्टल में अब तक जो खरीदी हुई है या सप्लाई हुई है इसकी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

दुबे ने कहा कि जैम पोर्टल की खरीदी पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, लेकिन छ ग में भाजपा सरकार ने जैम पोर्टल को भ्रष्टाचार का पोर्टल बना कर अवैध कमाई का जरिया बन गया। राजनांदगांव जिले में कमीशन खोरी के लिए डीएमएफ  फंड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। क्योंकि ना कोई कार्य योजनाए ना विभाग का ठिकाना, न ही क्रय सामग्री की संख्या दर आमंत्रित की जा रही है, ना क्रय का माध्यम को सार्वजनिक किया जा रहा है जो सुनियोजित साजिश का खेल है।


अन्य पोस्ट