राजनांदगांव

अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर ही आज केंद्र व राज्य सरकार की चल रही योजनाएं-रमन
27-Sep-2025 8:46 PM
अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर ही आज केंद्र व राज्य सरकार की चल रही योजनाएं-रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को सिंधु भवन हेमू कालोनी नगर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा एवं औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता की तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात पूर्णिमा साहू ने राष्ट्र के नाम गीत को समर्पित किया। मुख्य वक्ता विस अध्यक्ष डॉ.सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर ही आज केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वयन कर मोदी भारत मां की सेवा कर रहे हैं। सम्मेलन में औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारो का खुले दिल से स्वागत किया।

 रमन सिंह का किया सम्मान
इस अवसर पर जीएसटी की दरें सरकार द्वारा कम करने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. रमन सिंह का सम्मान किया। चेंबर ऑफ  कॉमर्स के विनोद डड्डा, तरुण लहरवानी एवं दीपक नवलखा ने कहा कि जीएसटी में इनपुट क्रेडिट की सुविधा से नगदी प्रवाह बेहतर होगा और कारोबार में मुनाफा बढऩे के साथ उपभोक्ताओं को भी रोजमर्रा की वस्तुओं पर कम कीमतों का लाभ मिलेगा।-


अन्य पोस्ट