राजनांदगांव

पंजवानी पुन: बने समिति के अध्यक्ष
22-Sep-2025 4:06 PM
पंजवानी पुन: बने समिति के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 सितंबर। श्रीकृष्ण नव दुर्गा उत्सव समिति चौखडिय़ापारा  वार्ड नं. 41 में सिंधी धर्मशाला के पीछे शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गोत्सव हेतु आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें वार्ड के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अशोक पंजावनी को 25वीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया।

श्री पंजवानी हर वर्ष पूरी ईमानदारी से लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें सर्वसम्मति से 25वीं बार अध्यक्ष चुना गया। पंजवानी ने कहा कि जब तक मां दुर्गा मुझे शक्ति देंगी, तब तक मैं सेवा करता रहूंगा। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अशोक पंजवानी, उपाध्यक्ष रवि सोनी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार यादव, सचिव पूरन लाल साहू, सहसचिव कीर्तन यादव एवं सदस्यगण शामिल हैं।


अन्य पोस्ट