राजनांदगांव

सायबर अपराध व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने छात्राओं ने लिया संकल्प
10-Sep-2025 10:10 PM
सायबर अपराध व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने छात्राओं ने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 सितंबर
। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में महिला प्रकोष्ठ एवं पुलिस रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्राओं को सायबर अपराध, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, जीवन रक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में  पुलिस रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सहित पुलिस टीम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया और 218 शपथ पत्र भरवाए गए। छात्राओं ने नशा, सायबर अपराध व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा सुरक्षित नागरिक बनने का संकल्प लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव मे महिला प्रकोष्ठ एवं पुलिस रक्षा टीम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सायबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, जीवन रक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं को जागरूक कर 218 शपथ पत्र भरवाए गए। जिसमें उन्होंने सायबर अपराध और नशे से दूर रहने तथा महिला सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा और सायबर अपराध युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित करते हैं, इसलिए समाज में जागरूकता और सतर्कता ही इनसे बचाव का सबसे सशक्त उपाय है।
जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे, महिला प्रकोष्ठ थाना प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि, महिला आरक्षक कौशिल्या साहू, आरक्षक गोपेन्द्र चौहान, वाहन चालक पुरन वर्मा, महिला कार्यकर्ता शारदा तिवारी, रेखा मेश्राम एवं महिला काउंसलर निखत परवीन खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट