राजनांदगांव

विस अध्यक्ष रमन ने 6 आश्रितों को सौंपा अनुकंपा नियुक्त आदेश
04-Sep-2025 4:39 PM
विस अध्यक्ष रमन ने 6 आश्रितों को सौंपा अनुकंपा नियुक्त आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 सितंबर।
विधानसभा अध्यक्ष निवास जीई रोड राजनांदागंव में बुधवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव नगर निगम के दिवंगत कर्मचारियों के 6 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि आज निगम में कार्यरत 6 दिवंगत कर्मचारियों के परिवार से अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि  अनुकंपा नियुक्ति बहुत आवश्यक है, क्योंकि परिवार के मुखिया का यदि आकस्मिक निधन हो जाए तो परिवार के उपर हर प्रकार का संकट आ जाता है, अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से थोड़ी राहत मिलती है, जिन्हें नियुक्ति पत्र दी जा रही है।

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सुनील साहू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर साहू, वर्षा शरद सिन्हा, शिव वर्मा, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, संदीप  बघेल, अरूण साहू, डूरेन्द्र साहू, सेवक उईके, चंद्रिका साहू, रीना सिन्हा, सतीश साहू, चंद्रशेखर लस्करे की उपस्थिति में दिवंगत कर्मचारी के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि नगर निगम के 6 आश्रितों क्रमश:  कुणाल रगडे, शीतल रगडे, आयुष सोनी, पंकज बघेल, पुजा बांसफोड़ एवं गोपीकृष्ण यादव को उनके दिवंगत पिता या पति के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 से अब तक 17 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई, कोशिश यह की जा रही है कि सभी आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिल सके। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित आश्रितो के परिजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट