राजनांदगांव
राजनांदगांव, 27 अगस्त। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस खेल विरोधी पार्टी है। बीते दिनों कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने जो बैडमिंटन कोर्ट का विरोध किया है, यह उनकी मानसिकता दर्शा रहा है।
ज्ञात हो कि भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम को खंडहर बनाने का पूरा इंतजाम किया था। नगर निगम ने दिग्विजय स्टेडियम के सफाई कर्मियों को जो झाडू और नाली सफाई करते थे। उसको भी भूपेश बघेल के कहने से बंद कर दिया था। बिजली कटवा दिया था और इनका तो ऊपर से ही रिकॉर्ड है कि जब देश में राष्ट्रमंडल खेल हुआ था, तब उसके अध्यक्ष कलमाड़ी ने 50 हजार करोड़ का घपला किया था। जिसमें वह दोषी पाए गए और उनको सजा भी हुई, फ्लाई ओवर के नीचे कई शहरों में खेल गतिविधियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है। राजनांदगांव उसमें अपवाद नहीं है, स्टेडियम समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जो निर्णय लिया है, उसमें सभी खेल संघ की सहमति भी थी, इसलिए खेल को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य के लिए कांग्रेस पार्टी कि हम भत्र्सना करते हैं।


