राजनांदगांव

तीन दिवसीय मानस गान में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत
12-Aug-2025 5:25 PM
तीन दिवसीय मानस गान में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत

राजनांदगांव, 12 अगस्त। छुईखदान विकासखंड अंतर्गत साल्हेवारा के ग्राम चोभर में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान कार्यक्रम में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को मानस गान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि क्षेत्र में समुचित तरीके से विकास कार्य किया जाएगा। श्री सिंह को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मानस गान श्रवण कर रही महिलाओं से भी चर्चा की और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं। जिससे वे बेहद खुश हैं।

महिलाओं ने बताया कि एकमुश्त धान की अंतर राशि मिलने से किसानों में भी खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इन योजनाओं को लाभकारी बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शत्रुघन साहू, ललित सोनी, मन्नू मरकाम, आनंद सिन्हा, महेंद्र यादव, होमलाल साहू, कमल मेरावी, मुंजन यादव, आमिर खान, खेलन पटेल, हरि पटेल, जीवन कावरे, चमन वर्मा, बनस लाल साहू, बुधलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट