राजनांदगांव

शहर कांग्रेस में जल्द होगा सेक्टर व मंडल कमेटियों का गठन -सूर्यकांत
06-Aug-2025 6:13 PM
शहर कांग्रेस में जल्द होगा सेक्टर व मंडल कमेटियों का गठन -सूर्यकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अगस्त।
 शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बृजेश शर्मा के निर्देश पर संगठन सृजन के लिए 5 को नंदई चौक सतनाम भवन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन करते दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने जानकारी दी कि संगठन को मजबूती देने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन के लिए कुलबीर छाबड़ा,  श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश राठौर,  दिनेश शर्मा, नत्थूलाल अग्रवाल, डॉ. आफताब आलम, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, पदम कोठारी,  मन्ना यादव आदि कांग्रेसियों का स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते ब्लॉक प्रभारी ने बताया कि सेक्टर एवं मंडल गठन की प्रक्रिया में प्रत्येक सेक्टर एवं मंडल की पृथक 21 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में 8 से 10 बूथ एवं प्रत्येक मंडल में लगभग 20-20 बूथों का संयोजन होगा।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि  पार्टी के सदस्यों को अनुशासन में रहने एवं बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ काम करने की बात कही। इसके अलावा श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, अमित खंडेलवाल, कमलजीत सिंह पिंटू,  नीरज कन्नौजे ने भी संबोधित किया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के निर्देशों का पालन करते ब्लॉक कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और बहुत जल्दी बैठक लेकर सेक्टर एवं मंडल कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। तत्पश्चात वरिष्ठ नेता बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।  बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।  आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीरज कन्नौजे ने किया।
 


अन्य पोस्ट