राजनांदगांव
पुरस्कार समारोह में विस अध्यक्ष रमन हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को प्रदेश भाजपा ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख नेताओं का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, रामजी भारती, भरत वर्मा सहित प्रदेश भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को 12000 से अधिक सदस्य बनाने के लिए सदस्यता रत्न का सम्मान दिया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के अनुसार सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक और सांसदों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्य संख्या के आधार पर विभिन्न श्रेणियां में सम्मानित किया गया। 10000 सदस्य बनाने वालों को सदस्यता रन एवं 1000 का सदस्य बनाने वालों को सदस्यता दीप का सम्मान और 5000 सदस्य बनाने वालों को सदस्यता गौरव के सम्मान से नवाजा गया। श्री राजपूत ने बताया कि शैंकी बग्गा को सदस्यता श्री सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह से भरत वर्मा, नीलू शर्मा और गीता घासी साहू व परदेसी राम सोनबोईर को सदस्यता दीप सम्मान से सम्मानित किया गया।


