राजनांदगांव
राजनांदगांव, 31 जुलाई। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास की धर्मपत्नी और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृष्ण भक्ति गायिक अलका व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह ने सोमवार को उनके निवास लालबाग हाउसिंग बोर्ड पहुंची।
श्रीमती सिंह ने अलका व्यास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुखद धड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रीमती सिंह ने कहा कि अलका व्यास द्वारा प्रस्तुत कृष्ण भक्ति-भजन अत्यंत मधुर और हृदय को स्पर्श करने वाले होते थे। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है। इस क्षति की पूर्ति संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास, सुपुत्र अंकित व्यास एवं पूजा व्यास, पौत्र विश्लेष व्यास, देवर विजय व्यास, राजकुमारी व्यास सहित परिजन उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 11 जुलाई को अलका व्यास का आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका सामाजिक और सांस्कृतिक जगत में विशेष योगदान रहा है।


